अमृतसर। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सामने आई एक बड़ी कार्यवाही में जो खुलासे हुए है वह ताज्जुब करने वाले हैं. कमिश्नरेट अमृतसर पुलिस ने सुबह बड़ी कार्रवाई की जिसमें एक हथियार और नशा तस्करी से जुड़े गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से सात पिस्टल, सात मैगजीन और दो किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज कर लिया ह. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में पहुंचाए गए थे.
इस बारे में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान गुरुवाली गेट निवासी खुश कुमार उर्फ भोलू के रूप में हुई है. आरोपित पुराने शहर के इलाके में कपड़े की दुकान चलाता था, लेकिन पुलिस जांच में उसका नाम हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़कर सामने आया है.

जेल से जुड़े तस्करी के तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित के संबंध जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा से भी बताए जा रहे हैं. जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का सीधा संपर्क पाकिस्तानी तस्करों से था. पुलिस के अनुसार बरामद सातों पिस्टल ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से भारतीय इलाके में गिराए गए थे. जानकारी मिली है कि यह आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों से सीधे बात करता था और संपर्क में था.
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है. यह भी जानने की कोशिश की जा रही है अपराधी पहले और किन किन लोगों को सप्लाई कर चुका है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

