तरनतारन: पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है. वहां बैठे देश विरोधी तत्व लगातार भारत का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है. खालड़ा थाने और BSF ने ड्रोन के जरिए भारतीय इलाके में 4 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद की है. अच्छी बात यह रही कि इसे BSF और पंजाब पुलिस नाकाम किया है. इस संबंध में खालड़ा थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

आपको बता दें कि इसके पहले भी 4 दिन पहले भी इसी बॉर्डर इलाके से ड्रोन के जरिए भारतीय इलाके में पहुंची 3,98,500 रुपये की नकली करेंसी बरामद की गई थी.

जिले के SSP सुरिंदर लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब खालड़ा थाने की पुलिस गांव डोडे, डलीरी, कलसियां ​​आदि में जा रही थी, तो एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिए सूचना मिली कि गांव कलसियां ​​के पास ड्रोन मूवमेंट है. इसके बाद पुलिस पार्टी तुरंत गांव कलसियां ​​से एक किलोमीटर दूर डलीरी रोड पर पहुंची, तो वहां एक पीला पैकेट दिखा, जिसमें कुंडी डाली हुई थी.

इसी बीच, थाना खालड़ा की पुलिस ने BSF की मौजूदगी में पैकेट को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, तो उसमें से 4 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद हुई.

यह नकली नोट की दूसरी खेप सामने आई है अब इस बात की डिटेल में जांच की जा रही है कि यह करेंसी पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से भारतीय इलाके में किसने लाई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था. इसका नेटवर्क कहां तक फैला है.