जलालाबाद : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जलालाबाद के गांव में घुबाया पुलिस ने भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके में गेहूं के खेत से हैरोइन का पैकेट मिला है। अनुमान है कि ड्रोन के जरिए यह हैरोइन पाकिस्तान से भारत भेजी गई है। इसके पहले भी कई बात पाकिस्तान की तरफ से ऐसा नशीले पदार्थ और हथियारों को भारत की सीमा पर ड्रोन के जरिए भेजा गया है। फिलहाल इस नशीले खेप की भी जांच चल रही है बता दे कि फिलहाल पुलिस और बी.एस.एफ. ने संयुक्त आपरेशन के दौरान ये खेप बरामद की है।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद की गई हैरोइन का वजन करीब 520 ग्राम बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चक्क बजीदा और ढाणी मांघ सिंह के बीच इलाके में खेत में संदिग्ध वस्तु पड़ी है।

गेंहू के खेत से हेरोइन बरामद
जहां खेत में गेहूं की फसल की कटाई के बाद बचे गेहूं के अवशेष से तूड़ी बनाई जा रहीं थी इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने बी.एस.एफ. के साथ मिलकर संयुक्त तौर पर इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान किसान जसवंत सिंह की जमीन से हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। गुरनाम सिंह ने बताया कि आशंका जाहिर की जा रही है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारत भेजी गई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

