Pakistan High Commission Security Removed Video: भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच डिप्लोमेटिक (कूटनीतिक) संबंध एक बार फिर तनाव आ गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही कूटनीतिक तनातनी के बीच पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन (Indian High Commission) के बाहर सुरक्षा बैरिकेड हटा दिया था। इस्लामाबाद की कार्रवाई का जवाब भारत ने बुलडोजर से दिया है। भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगी बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को बुलडोजर (Bulldozer) चलाकर ध्वस्त कर दिया। भारत ने यह एक्शन पाकिस्तान की कार्रवाई के 3 दिन किया है। भारत के इस कदम को पाकिस्तान की कार्रवाई का सीधा जवाब माना जा रहा है।
ये ढांचे पाकिस्तानी मिशन के वीजा सेक्शन के पास थे और हाई कमीशन के तय परिसर की सीमा के बाहर बने हुए थे। संबंधित एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए इन्हें साफ कर दिया।
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर, खास तौर पर उसके वीजा सेक्शन के आसपास कुछ ऐसी संरचनाएं थीं जो निर्धारित परिसर की सीमा के बाहर थीं। इनको अनधिकृत माना गया और संबंधित एजेंसियों ने इन्हें हटा दिया। वहीं दिल्ली में हुई इस कार्रवाई को पाकिस्तान की ओर से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर की गई हालिया कार्रवाई के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे पार्किंग पोल हटा दिए थे। हालांकि कार्रवाई का सीधा कारण अतिक्रमण और निर्धारित सीमा से बाहर बनी संरचनाएं होना बताया गया है, लेकिन इसका समय इसे दोनों देशों के बीच चल रही पारस्परिक कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस्लामाबाद में भारत के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई थी
नई दिल्ली की कार्रवाई से कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे पार्किंग पोल हटा दिए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में जब भी तनाव बढ़ा है, दोनों देशों ने कई बार एक-दूसरे के खिलाफ समान या जवाबी प्रशासनिक कदम उठाए हैं। इनमें राजनयिक कर्मचारियों की संख्या घटाना, आवाजाही और पहुंच पर पाबंदियां लगाना तथा मिशन से जुड़ी सुविधाओं को सीमित करना जैसे कदम शामिल रहे हैं। इसलिए पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर दिल्ली में हुई ताजा कार्रवाई को भी इसी व्यापक सिलसिले की कड़ी माना जा रहा है।
सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का भारत का हिस्सा माना
बता दें कि भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) के श्रीनगर दौरे ने भी पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। श्रीनगर में सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का “महत्वपूर्ण हिस्सा” बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए मैं यहां पहली बार आया हूं। यह बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आकर मैं बहुत खुश हूं। अमेरिकी दूत ने गोर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र के लिए जारी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है।

सर्जियो गोर के बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी अधिकारी को किया तलब
इधर सर्जियो गोर के बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई। इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स नताली बेकर को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने तलब किया और गोर के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई। पाकिस्तान ने सर्जियो गोर की टिप्पणी को “तथ्यात्मक रूप से गलत” बताया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

