अमृतसर : सीमा पर पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी अब भी लगातार जारी है. अच्छी बात यह है कि पंजाब के अलग-अलग जगहों में हेरोइन की सप्लाई करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन जप्त की है. थाना घरिंडां की पुलिस ने गुरबीर सिंह गोरा, रणजीत सिंह राजा व मंजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
फिलहाल थाना घरिंडा की पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उन्हें अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है.

पुलिस को इनपुट थी कि आरोपी सीमा पर पाकिस्तान में बैठे स्मगलरों के संपर्क में है, जहां से हैरोइन मंगवाकर उसे पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई कर रहे हैं, जिस पर ट्रैप लगा तीनों को गिरफ्तार किया गया पुलिस आरोपियों से गहन जांच कर रही है.
- Bihar Today Weather: बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश, जानें 19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- जीवन सूक्त : सावधानी की जननी है चेतावनी, कम कर देती है विपत्ति की हानि – संदीप अखिल
- UP के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका; कासगंज में 3 की मौत
- Navratri Day 6 : नवरात्रि का छठा दिन आज, मां कात्यायनी की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और मनचाहा जीवनसाथी पाने का आशीर्वाद
- 16 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

