पाकिस्तान ने अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त 2026 के दिन भी भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम शांति के पक्षधर हैं लेकिन कोई इसे हमारी कमजोरी न समझें. पाकिस्तान अपनी स्वतंत्रता दिवस के दिन भी  सिंधु नदी के पानी का राग छेड़ा है. पाकस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत को सिंधु नदी के पानी पर गीदड़भभकी दी है. 

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में उन्होंने भारत को निशाना बनाते हुए कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन उसकी इस इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.

पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ अपनी आजादी के जश्न के दिन भी तीखा बयान देने से बाज नहीं आया है. इसका सीधा और स्पष्ट कारण यह है कि पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, उसकी चोट अभी भी पाकिस्तान की हुकूमत को दर्द दे रही है. 

पाकिस्तान अपनी आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन इस्लामाबाद में ‘यादगार-ए-फतह’ स्मारक का उद्घाटन किया गया, पर ताज्जुब की बात यह है कि पाकिस्तान आजतक एक जंग नहीं जीता है. आधी रात को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने राष्ट्रगान बजने के दौरान यादगार-ए-फतह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

आधी रात के सन्नाटे में, जब हजारों निवासी राजधानी के आसपास की सड़कों पर फंसे हुए थे, पाकिस्तानी सरकार और जनरलों ने एक भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया.

पाकिस्ताना का कहना है कि यह ‘यादगार-ए-फतह’ स्मारक पाकिस्तान के लिए जान गंवाने वाले सैनिकों को सम्मान देने और ‘मरका-ए-हक’ की याद में बनाया गया है. 

पीएम शहबाज शरीफ ने अपने भाषण के दौरान आगे कहा कि मैं स्पष्ट शब्दों में घोषणा करता हूं कि पाकिस्तान के पानी की हर एक बूंद हमारी रेड लाइन है. उन्होंने जहर उगलते हुए ये झूठा दावा किया कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने पिछले साल के संघर्ष के दौरान “भारत को मुंहतोड़ जवाब” दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m