पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे.  अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने भारत के भव्य स्वागत की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों का DNA एक है.  उनका यह बयान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते सीमा और सुरक्षा तनाव के बीच बेहद अहम माना जा रहा है.

पाकिस्तान से टेंशन के बीच अफगान मंत्री ने भारत के साथ संबंधों पर दिल छू लेने वाली बात कही है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है.

अफगानिस्तान के कृषि मंत्री ओमारी इस समय भारत आए हुए हैं. नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष व्यापार सत्र में अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने भारत के आतिथ्य सत्कार की जमकर तारीफ की है. इस बीच अफगानिस्तान ने भारत से रिश्तों को लेकर अहम टिप्पणी की है.

दोनों देशों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव की बात करते हुए  बेहद भावुक और कूटनीतिक रूप से बड़ा बयान देते हुए कहा, “भारत और अफगानिस्तान के लोगों का डीएनए एक है.

अफगान मंत्री ने कहा, “भारत पहुंचने के पहले दिन से ही मुझे भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और जिन-जिन लोगों से मुलाकात हुई, सभी ने बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा, “भारत में मिला यह सम्मान अफगानिस्तान के लोगों के बेहतर भविष्य की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि यह मेरी भारत की पहली यात्रा है.

ओमारी ने कहा कि अफगानिस्तान आर्थिक विकास के लिए दुनिया सहित भारतीय उद्योग जगत से निवेश, कृषि तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण, सिंचाई और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग की अपील भी की. उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान का लगभग 80 प्रतिशत समाज कृषि, सिंचाई और पशुपालन पर टिका हुआ है.

विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में PHDCCI की ओर से आयोजित ‘भारत-अफगानिस्तान व्यापार अवसर उद्योग इंटरैक्टिव सत्र’ में ये सब बातें अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने कही.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m