बठिंडा। बठिंडा के आरएसएस व भाजपा नेता सुखपाल सिंह सरां को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी द्वारा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुखपाल सिंह सरां ने डीजीपी पंजाब और एसएसपी बठिंडा को शिकायत देकर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
शिकायत में सुखपाल सरां निवासी गुरुसर सैणेवाला ने बताया कि वह लंबे समय से आर.एस.एस. के सक्रिय सदस्य हैं और देश विरोधी, जिहादी व गैर-कानूनी धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे, जब वह अपने दोस्त के साथ भुच्चो मंडी की ओर जा रहे थे, तभी मोबाइल नंबर 98158-60268 से फोन आया।

कॉल करने वाले ने पहले खुद को दुबई से अकरम बताया और बाद में पाकिस्तान से शहजाद भट्टी बताते हुए गालियां दीं तथा 15 दिन के भीतर परिवार सहित हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की जांच और सुरक्षा की मांग की है।
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
