अमृतसर. पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पाकिस्तान स्थित कुख्यात तस्कर चाचा बावा के एक सहयोगी को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी साझा की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमनदीप सिंह, निवासी गांव माहल, अमृतसर, के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
डीजीपी यादव ने बताया कि यह कार्रवाई अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर चाचा बावा के लगातार संपर्क में था, जो ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में हेरोइन भेजता था और फिर इसे आगे सप्लाई किया जाता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अन्य साथियों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी भारत में किन-किन तस्करों के संपर्क में था।
जांच पूरी होने के बाद फरार ड्रग तस्करों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने अमृतसर से लगभग 30 किलो हेरोइन बरामद की थी।
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
- गेहूं की MSP में बढ़ोतरी की मांग, SIR के खिलाफ जेजेपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
- दिग्विजय सिंह की ‘सोशल मीडिया से दूरी’ पर भाजपा का सवाल! राकेश सिंह यादव बोले- संकल्प और आचरण में विरोधाभास, सनातनी जनता से मांगें माफी
- Haryana Top News : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और युवक गिरफ्तार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रदर्शन, NEET UG स्ट्रे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- बंगाल सरकार ने चोरबागान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की, 6 सदस्यीय टीम तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट
