अमृतसर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके मुल्क भेजा जा रहा है।
बुधवार को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तानी को उनके देश भेजा जा रहा था लेकिन इस दौरान ही उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि 69 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को वापस उसके देश डिपोर्ट किया जा रहा था तभी उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल वहीद के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अब्दुल के पास एक्सपायर वीजा था, वह लंबे समय से भारत में रह रहे थे। अब्दुल वहीद को जम्मू-कश्मीर पुलिस पाकिस्तान वापस भेजने के लिए श्रीनगर से लाई थी। उन्होंने बताया कि वह पिछले 17 सालों से भारत में रह रहा था और पुलिस को उसके पास एक्सपायर वीजा मिला था।

पाकिस्तान जाने को लेकर वह बड़बड़ाए हुए थे और अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान वहां खड़े अन्य लोग हड़बड़ा गए, किसी तरह उन्हें सम्भलने की कोशिश की गई पर वह नहीं सम्भल पाए। उन्हें तुरत डाक्टरी सुविधा दी गई पर देर हो चुकी थी।
व्यवस्था बनाई जा रही
आपको बता दें, कुल 224 भारतीय नागरिक और पाकिस्तानी नागरिक जिनके पास नो ऑब्लिगेशन टू रिटर्न टू इंडिया (NORI) वीजा था, अटारी सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) के माध्यम से भारत में प्रवेश कर गए। कुल 139 पाकिस्तानी नागरिक दूसरी तरफ गए।
- CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, देवघर में की संत मंसूर शाह की पूजा; जानिए आधी रोटी और आशीर्वाद का रहस्य
- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
- बाढ़ के पानी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभावित परिवारों से मिलकर बोले- संकट की घड़ी में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला


