अमृतसर। पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा को आम श्रद्धालुओं के लिए एक बार फिर खोल दिया गया है। हाल ही में आई बाढ़ के कारण परिसर में 11 फीट तक पानी भर गया था, जिसके चलते गुरुद्वारा अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। परिसर की मरम्मत और सफाई का काम पूरा होने के बाद श्रद्धालु यहां दर्शन कर पा रहे हैं।
हालांकि, भारत पाकिस्तान संबंध को देखते हुए भारतीय श्रद्धालु अभी भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर से नहीं जा पा रहे। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए कॉरिडोर की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। यह कॉरिडोर 7 मई 2025 से बंद है।

भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद लिए फैसला
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़े आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके (PoK) में आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसे “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया। उसी दिन से भारतीय श्रद्धालुओं की करतारपुर कॉरिडोर से आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। हर साल बड़ी संख्या में पंजाब से लोग पाकिस्तान दर्शन करने जाया करते थे। ऐसे में इस साल पाबंदी होने के कारण लोगों में दुख की लहर है हालांकि सुरक्षा के दृष्टि से यह आवश्यक भी है।
- चुनाव से 3 दिन पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, अनंत सिंह बोले- पैसा बचाने के लिए हुए भर्ती!
- प्रशांत भूषण की ‘रिजीम चेंज’ वाली बात को उनके साथ योगेंद्र यादव ने ही नकारा, कहा- जनता नहीं चाहती, सड़क पर चलने वाले की राय हम से अलग
- 16 लाख खर्च कर बेटे को इंग्लैंड भेजा, 3 महीने बाद मिली मौत की खबर
- झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किमी तक ले गए ग्रामीण
- ट्रम्प हार सकते हैं मिडटर्म चुनाव : 10 में से 9 सर्वे ने बताया पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी
