पाकिस्तान के होम मिनिस्टर मोहसिन नकवी ने देश के प्रशासनिक और शासन तंत्र को पूरी तरह फेल बताते हुए पिछले 21 वर्षों के सबसे बड़े भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की शासन व्यवस्था के ध्वस्त होने वाले बयान दिए थे. अब वह फिर बेहद ही चौंकाने वाले खुलासा किये है. नकवी ने जजों, राजनेताओं और नौकरशाहों पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में खुलकर कहा कि पाकिस्तान का मौजूदा प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. घोटाले का दावा करने के बाद इस्लामाबाद में हड़कंप मच गया है.

राजनीतिक तख्तापलट और सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट पाकिस्तान में एक बार फिर बड़े स्तर पर तेज हो गई है. शहबाज शरीफ सरकार के तख्तापलट की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच राजधानी इस्लामाबाद को बड़े-बड़े कंटेनरों से सील कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि इस तख्तापलट की डोर सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के हाथ में है.

गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया है कि इस बड़े घोटाले में देश के जज, राजनेता, नौकरशाह और बैंकर सभी समान रूप से शामिल हैं. इस बात को लेकर पीएम शहबाज़ शरीफ की कुर्सी डगमगा रही है.

नकवी ने जजों, राजनेताओं और नौकरशाहों पर 21 साल से रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि पाकिस्तान के इतिहास यह का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है.

मोहसिन नकवी के इन बयानों के पीछे सीधे सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का हाथ है. नकवी को जनरल मुनीर का बेहद करीबी और रिश्तेदार माना जाता है.

वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गृह मंत्री मोहसिन नक़वी पर तीखा हमला बोला है. आसिफ ने कहा कि नकवी पिछले तीन सालों से बेहद शक्तिशाली पद पर हैं और वह प्रधानमंत्री तक को जवाबदेह नहीं हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m