Dharm Desk – हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर बनने वाली रेखाएं केवल साधारण लकीरें नहीं मानी जाती, बल्कि ये व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा का संकेत देती है. खास बात यह है कि कुछ विशेष आकृतियां, जैसे अंग्रेजी के अक्षर A और V जब हथेली पर स्वाभाविक रूप से बनती हैं, तो उन्हें अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है. ये निशान केवल संयोग नहीं, बल्कि भाग्य के मजबूत संकेत होते है. जिन लोगों की हथेली पर ये आकृतियां साफ और स्पष्ट रूप में दिखाई देती है उनके जीवन में सफलता, सम्मान और आर्थिक स्थिरता का साथ बना रहता है. ऐसे लोग अपने प्रयासों से ही नहीं, बल्कि किस्मत के सहयोग से भी ऊंचाइयों तक पहुंचते है.

हथेली पर A निशान

जब हथेली की विभिन्न रेखाएं मिलकर A की आकृति बनाती हैं यह व्यक्ति के दृढ़ निश्चय और ईमानदारी का प्रतीक होता है. ऐसे लोग मेहनती और लक्ष्य पर केंद्रित होते हैं. इनके भीतर काम के प्रति गहरी प्रतिबद्धता होती है. जिसके चलते ये हर चुनौती को पार कर लेते है. खास बात यह है कि इन्हें कम प्रयास में भी अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं. आर्थिक रूप से ये लोग मजबूत होते हैं और जीवन में धन की कमी शायद ही महसूस करते हैं.

हथेली पर V निशान

हथेली पर बनने वाला V निशान तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. जिन लोगों की हथेली पर यह चिन्ह होता है, वे अपने कार्यक्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते हैं. इन लोगों में नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की ताकत अधिक होती है. खासकर व्यापार या बिजनेस में ये लोग ऊंचा मुकाम हासिल करते है. अचानक धन लाभ और नए अवसर इनकी जिंदगी में बार-बार आते हैं, जिससे इनकी प्रगति लगातार बनी रहती है.

कहां बने हों तो बढ़ जाता है असर…

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार यदि A और V के ये निशान हथेली के बीच में, भाग्य रेखा या सूर्य रेखा के पास बने हों, तो इनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. इसके अलावा गुरु पर्वत या सूर्य पर्वत पर इनका होना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और यश आसानी से मिलता है. उनका भाग्य अक्सर सही समय पर उनका साथ देता है जिससे जीवन की राह अपेक्षाकृत आसान हो जाती है.