पलवल/दीपक भारद्वाज। जिला पलवल पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सी.आई.ए. स्टाफ होडल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य सोर्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पुत्र भोले उर्फ पप्पू निवासी नांगल जाट, थाना बहीन, जिला पलवल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सी.आई.ए. स्टाफ होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त 2025 को गश्त के दौरान सी.आई.ए. स्टाफ के हेड कांस्टेबल भगत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर होडल की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होडल रोड स्थित उमराला कट पर नाकाबंदी की और संदिग्ध युवक साहिल उर्फ पंचोली निवासी नांगल जाट को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिना लाइसेंस और परमिट का एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना होडल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ऐसे पहुंची पुलिस मुख्य सप्लायर तक
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी साहिल से गहन पूछताछ की। वैज्ञानिक जांच और जुटाए गए पुख्ता सबूतों के आधार पर खुलासा हुआ कि बरामद किया गया देसी कट्टा राहुल उर्फ पप्पू ने साहिल को उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की भूमिका की पुष्टि करते हुए उसे मामले में नामजद किया।
सी.आई.ए. स्टाफ होडल ने मुस्तैदी दिखाते हुए 14 जून 2026 को मुख्य आरोपी राहुल को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी, ताकि अवैध हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पलवल पुलिस जिले में किसी भी प्रकार की अवैध हथियार तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। अवैध हथियारों के स्रोतों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- नक्सल मुक्त होने के बाद मोहला-मानपुर में पहली बार हुई आईजी की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, बेहतर पुलिसिंग और नवाचारों पर हुआ मंथन, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- श्रावण में काशीवासियों के लिए अलग दर्शन मार्ग बनेगा, जल जीवन मिशन और सुरक्षा व्यवस्था पर सीएम योगी के सख्त निर्देश
- रायपुर पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, धर्मांतरण पर बोले- मंदिरों का सनातन बोर्ड बने तो इस पर लगेगी रोक, ‘नो तिलक, नो एंट्री’ का किया समर्थन
- केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का दशकों पुराना मुद्दा
- पुलिस विभाग को मिलेंगे नए अधिकारी, सूबेदार और SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 8 साल बाद पूरी हुई प्रक्रिया
