दीपक भारद्वाज, पलवल। जिले में बिजली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए थे और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। हालांकि, अधीक्षक अभियंता (SE) के साथ समझौता होने के बाद कर्मचारी दोबारा काम पर लौट आए हैं, जिससे स्थिति सामान्य होने लगी है।
पुराने कोर्ट परिसर स्थित एसई कार्यालय पर All Haryana Power Corporation Worker Union के आह्वान पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। पलवल, नूंह और होडल डिवीजनों के सैकड़ों कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और एसई के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य सचिव सामून खान ने की, जबकि संचालन होडल यूनिट के प्रधान नरेंद्र सौरोत ने किया।
इस दौरान यूनियन के राज्य उपप्रधान जितेन्द्र तेवतिया ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर करीब पांच महीने पहले 32 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था, जिस पर कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हो पाया।उन्होंने आरोप लगाया कि सर्कल के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। लगातार विरोध के बाद आखिरकार एसई ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कई मांगों को तुरंत प्रभाव से मान लिया, जबकि शेष मांगों पर जल्द बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया गया।

यूनियन नेताओं ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, कथित तौर पर गलत तरीके से की गई लाइन शिफ्टिंग की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की बात भी कही गई है।इस प्रदर्शन में विभिन्न यूनिटों के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने मिलकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा।
- BJP की कार्रवाई: भाजपा कार्यकर्ता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, लगे ये आरोप
- कलेक्ट्रेट तक पहुंची गरीबों की पुकार! 6 महीने से राशन नहीं, हाथ में सिर्फ पर्ची; त्यौहार पर बहनों की गुहार
- महाकाल मंदिर में हंगामा: कांवड़िए, श्रद्धालु और सुरक्षा गार्डो में मारपीट, गर्भगह के सामने जमकर चले लात-घूंसे
- कांटी में प्रतिबंधित एस डाईक इलाके की झाड़ियों से मज़दूर का शव बरामद, पुलिस की जांच शुरू!
- राष्ट्रीय टीम के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में भी बदलाव की अटकलें, प्रभारी के तौर पर जानिए किन नेताओं की हो रही है चर्चा…


