PAN Card Fraud: राजस्थान के अलवर जिले में PAN Card Fraud का बड़ा मामला सामने आया है। मूंगस्का निवासी अंकित कुमार यादव के पैन कार्ड का कथित तौर पर दुरुपयोग कर उनके नाम से करीब ₹12 करोड़ का फर्जी कारोबार दिखाया गया। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़ित ने अदालत का रुख किया। इसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-3, अलवर के आदेश पर अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनेस शुरू करने पहुंचे तो खुला पूरा मामला
एफआईआर के अनुसार, अंकित कुमार यादव जब अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास पहुंचे, तब जांच में पता चला कि उनके पैन नंबर पर पहले से जीएसटी पंजीकरण मौजूद है। इसके बाद दस्तावेजों की जांच में कथित तौर पर सामने आया कि नई दिल्ली स्थित आकांक्षा सिंथेटिक्स ने उनके पैन कार्ड का उपयोग कर करोड़ों रुपये का कारोबार दर्शाया।
दो वर्षों में करीब 12 करोड़ का लेन-देन
शिकायत के मुताबिक वर्ष 2023-24 में ₹2,62,15,452 और वर्ष 2024-25 में ₹9,33,56,142 का कारोबार अंकित कुमार यादव के नाम पर दर्ज किया गया। इस तरह कुल ₹11,95,71,594 का लेन-देन उनके पैन कार्ड से दिखाया गया, जबकि पीड़ित का दावा है कि उन्होंने कभी जीएसटी पंजीकरण नहीं कराया।
GST रिकॉर्ड में दर्ज मिला दूसरा मोबाइल नंबर
पीड़ित का आरोप है कि जीएसटी रिकॉर्ड में उनके नाम पर एक अलग मोबाइल नंबर और कोटक महिंद्रा बैंक का खाता दर्ज है। उन्होंने बताया कि उनका केवल पंजाब नेशनल बैंक, अलवर में बचत खाता है और उन्होंने कभी जीएसटी नंबर के लिए आवेदन नहीं किया।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, कोर्ट पहुंचा मामला
अंकित कुमार यादव का आरोप है कि उन्होंने पहले पुलिस अधीक्षक, अरावली विहार थाना और संबंधित विभागों को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत पुलिस को जांच के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद अरावली विहार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- दर्दनाक हादसा: बावड़ी में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- राजनीति के लिए राम जरूरी! चंदा चोरी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने फिर खड़े किए तीखे सवाल, जानिए ऐसा क्या कहा?
- काला धागा पहनने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
- कैथल पुलिस का सराहनीय काम: जुलाई में 56 गुम मोबाइल बरामद, CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की एसपी की अपील
- Monsoon Car Care : बारिश में कितना होना चाहिए कार के टायर का प्रेशर? जानिए सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े जरूरी टिप्स

