पंजाब में आज पनबस और पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले चक्काजाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यह चक्काजाम अब नहीं होगा, कर्मचारियों ने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया है। कर्मचारियों द्वारा यह प्रदर्शन वेतन में लगातार हो रही देरी के विरोध में किया जा रहा था।
बता दे कि पहले कर्मचारियों ने आज दोपहर 12 से लेकिन 2 बजे तक बसों का संचालन पूरी तरह रोककर रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, हालांकि अब इसे वापस ले लिया गया है। इस दौरान आज पंजाब में किसी तरह का कोई चक्का जाम नहीं होगा। कर्मचारियों की ओर से लगातार यह शिकायत आ रही थी कि उनके वेतन में काफी देरी की जा रही है जिसके कारण उन्हें अपने परिवार के पालन पोषण करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वेतन समय पर नहीं आने से उनके घर का बजट पूरी तरह बिगड़ जाता है जिसके लिए कई बार बोला गया है लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों ने आज चक्का जाम करने का पूर्व में ऐलान कर दिया था लेकिन बीच का रास्ता निकालते हुए उन्होंने अब इसे स्थगित कर दिया है।
- चुनावी अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: गुजरात में सबसे ज्यादा FIR, तेलंगाना भी आगे
- ‘जमीन रह गई, बेटा चला गया…’ कानपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने छीनी युवक की सांसें, दहला देगा पूरा मामला
- Big News : JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को सुनवाई, CBI जांच की मांग पर होगी सुनवाई
- अरावली में अवैध खनन पर छापा, वन विभाग को देख भागा JCB चालक; CCTV में बाइक पर चढ़ती दिखी मशीन
- हापुड़ में गढ़ गंगा नदी का रौद्र रूप, गांव की तरफ बढ़ रहा पानी, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

