चंडीगढ़. पंचायत चुनाव के बीच कई बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें हाल ही में एक हिंसा की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वोटिंग के दौरान खड़े लोगों में से एक व्यक्ति पर गोली चल गई है। वहीं दूसरी और एक ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी की मौत की खबर भी सामने आई है।
यह मामला तरनतारन के गांव सोहल सैन भगत का है, जहां फायरिंग की खबर सामने आ रही है। यहां पोलिंग बूथ के बाहर गोलियां चली है। पोलिंग बूथ के बाहर लाइन में खड़े होने को लेकर लोगों में झगड़ा हो गया। इनके बीच के ही एक शख्स के पास हथियार था, जिससे उसने गोली चला दी। यह बड़ी चूक पुलिस विभाग पर सवाल खड़े कर रही है। घायल व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह नाम के रूप में हुई है। उसे ईलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। जानकारों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर है।

दिल का दौरा पड़ने ने पुलिस कर्मी की मौत
इससे अलग एक दुखद खबर सामने आई है, जिसमें पंजाब के समराला के गांव ढिलवां में पोलिंग बूथ पर तैनात एक पुलिस कर्मी की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनावों में ड्यूटी दे रहे आई.आर.बी. के एक पुलिस कर्मी को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मृतक की पहचान लखा सिंह के रूप में हुई है वह जिला तरनतारन के रहने वाले थे।
- नर्मदा नदी में बहे पिता-पुत्र का नहीं मिला सुरागः रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम तक अलर्ट, बेटे को बचाने बाप ने लगाई थी छलांग
- नेपाल बाढ़ त्रासदी: अंबिकापुर से BJP नेता की बेटी लापता, रायपुर की मोनिका और बिलासपुर की मंजू से टूटा संपर्क
- AGI पर आमने-सामने टेक दिग्गज: जेन्सेन हुआंग बोले- AI इंसानों जितना सक्षम, सैम ऑल्टमैन की अलग राय
- दिल्ली के दो बड़े 5-स्टार होटलों की किचन में गंदगी, FSSAI ने जारी किया नोटिस
- रक्षाबंधन पर अखिलेश पर हमलावर हुए राजभर, बोले- ‘वादा करें आपके गुंडे बहनों पर गंदी नजर नहीं रखेंगे’


