पंचकूला। सितंबर 2025 में अरेंज्ड मैरिज के बाद एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक शादी से पहले लड़के और उसके परिवार ने उसे लड़के की शिक्षा के बारे में गलत जानकारी दी थी। रिश्ता तय होने के बाद महिला के परिवार ने शादी में करीब 45-46 लाख रुपये खर्च किए।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके घर से बाहर आने-जाने पर रोक लगाई गई और उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला ने पति पर नशे का आदी होने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (विवाहेतर संबंध) होने का भी आरोप लगाया है।
महिला के मुताबिक, शादी के बाद जब पति की शैक्षणिक योग्यता की वास्तविकता सामने आई तो उसके होश उड़ गए। आरोप है कि शादी से पहले पति को BA पास बताया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है।
मामले को लेकर महिला ने वुमन सेल में शिकायत दी। वुमन सेल की जांच के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला द्वारा लगाए गए आरोपों, पति की वास्तविक शैक्षणिक योग्यता और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और विवाहेतर संबंध से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है।
- चीफ जस्टिस के. आर. मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन, बोले- सभी के सहयोग से हाईकोर्ट न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को करेगा और मजबूत
- थाने में गर्भवती महिला और पति के उतरवाए कपड़े, बेल्ट और डंडों से पीटा, एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- ‘DM अंकल, बिजली दिला दो…’ बच्चे का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में प्रशासन, बिजली विभाग में मचा हड़कंप
- सुप्रीम कोर्ट की बड़ी सख्ती, बिना अनुमति न्यायिक कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर शेयर करने पर अंतरिम रोक
- जंगल में फंदे पर लटके मिले महिला-पुरुष, धार और महाराष्ट्र के रहने वाले थे मृतक, जांच में जुटी पुलिस



