पंचकूला। राजनीति की पिच पर विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज पंचकुला में क्रिकेट की पिच पर भी गेंदबाज के छक्के छुड़ा दिए, मैदान पर CM धामी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग के दौरान उन्होंने बल्ला संभाला और गेंद पर दमदार शॉट लगाए। धामी की बल्लेबाजी पर मैदान तालियों से गूंज उठा।
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने गेंदबाजी की। सीएम धामी ने पिच पर आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाया। खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच उनका यह अंदाज आकर्षण का केंद्र रहा।
लेकिन इस कार्यक्रम का मकसद सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं था। नमो क्रिकेट लीग के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ भी दिलाई।
सीएम धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगनी चाहिए। उनका संदेश था कि युवा नशे की गलियों के बजाय खेल के मैदानों में दिखाई दें। इस राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट लीग में देशभर से करीब 32 टीमों के हिस्सा लेने की जानकारी दी गई है।
- सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई पर खतरे की आशंका! Z+ सिक्योरिटी की मांग, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
- दलेर मेहंदी विवाद में धामी की एंट्री, फोन कर जाना हाल, मीका सिंह ने मंत्री को घेरा, जानिए क्या है पूरा मामला
- MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, CM डॉ. मोहन ने कहा- 10 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित
- राष्ट्रपति के सामने प्रदर्शित हुई 20,700 वर्गफुट की विशाल रंगोली, वनोपज से बस्तर की विरासत उकेरा, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उपलब्धि दर्ज
- Bihar Top News 23 oct 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, दरोगा के बेटे की हत्या के 2 आरोपी एनकाउंटर में घायल

