राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास में डॉ मोहन यादव ने धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। साथ ही बागेश्वर धाम का आशीर्वाद भी लिया।
ये भी पढ़ें: ‘भारत के मुसलमान को इंडोनेशिया जाना चाहिए’, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, सौहार्द सीखने की दी सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में मंगलवार को भोपाल पधारे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत किया, उन्हें बाबा महाकाल की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर पं. धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बागेश्वर धाम की ओर से संचालित संस्थानों की जानकारी दी और उन्हें कामधेनु गौमाता की प्रतिमा भेंट की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

