रणधीर परमार, छतरपुर। एक बार फिर बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर हुंकार भरी है ,उन्होंने दिल्ली के तरुण हत्याकांड का जिक्र करते हुए हिंदुओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि होली पर पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी बात पर रोहित नाम के युवक की हत्या कर दी गई, जो भविष्य के लिए बड़े खतरे का संकेत है।

OBC क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पब्लिक सेक्टर में काम करने वालों की भी 8 लाख

मुझे वह संकट अभी से दिख रहा

बाबा बागेश्वर ने आगाह किया कि यदि हिंदू समाज आज एकजुट और सचेत नहीं हुआ, तो आने वाले समय में भारत में विचित्र स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने सांप का उदाहरण देते हुए कहा कि मुझे वह संकट अभी से दिख रहा है, जिसे लोग नजर अंदाज कर रहे हैं।

बड़ी खबरः देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बहाल, हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ संदेह के नाम पर हटा नहीं सकते

जब तक जिएंगे सनातन के लिए जिएंगे

लोग हमारे भी पीछे लगे और धमकियां दे रहे हैं। लगातार हमारे खिलाफ योजनाएं बना रहे है, प्रायोजित तरीके से लोग न जाने किन किन को भेज रहे, हमारी नजर में है। धाम पर भी हमारी नजर ऐसे लोगों है, जो षडयंत्रवादी बनकर आए, प्राण भले ही हम दे देंगे पर हिन्दुओ तुम्हे नीचा नहीं देखने देंगे। जब तक जिएंगे तब तक सनातन के लिए जिएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m