रणधीर परमार, छतरपुर। Pandit Dhirendra Shastri Birthday: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस बार अपना जन्मदिन दिल्ली के भारत मंडपम में मनाएंगे। इस बार वह अपना जन्मदिन ज्ञान-ध्यान-दान दिवस के रूप में दिल्ली के भक्त उत्सव के रूप में मनाने जा रहे हैं। 

4 जुलाई को आता है जन्मदिन

गौरतलब है कि बाबा बागेश्वर के नाम से पहचाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का 4 जुलाई को जन्मदिन आता है। जिसको लेकर उनके भक्तों में हमेशा की तरह उत्सुकता रहती है। उनका जन्मदिन हमेशा बागेश्वर धाम पर मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार दिल्ली में जन्मोत्सव मनाया जायेगा जिसको लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्मदिन को लेकर भक्तों को संदेश दिया है। उन्होंने अपने भक्तों से कहा कि राम नाम का जप करें, हनुमान जी का ध्यान करें और एक बेटी की शिक्षा का संकल्प लें। शिक्षा दान महादान है।  

सीएम डॉ. मोहन ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, आदरणीय पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बालाजी सरकार से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें। आपकी वाणी, साधना और लोककल्याण की भावना समाज को आध्यात्मिक चेतना से आलोकित करती रहे।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m