रणधीर परमार, छतरपुर। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का खुलासा होने के बाद भक्तों की भावना को आघात पहुंचा है। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लेकिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरोपियों के नाम की पर्ची खोलने पर कथित तौर पर अपनी हत्या की आशंका जाहिर की है। 

दरअसल, बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वर्तमान में इंडोनेशिया में कथा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चोरी मामले पर खुलकर बात की। इसी से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश का कानून मकड़ी के जाले जैसा लचीला है, जिससे बड़ी मछली निकल जाती हैं और छोटी फंस जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि वे राम मंदिर मामले के दोषियों के नाम उजागर कर देंगे, तो आज नहीं तो कल उनकी हत्या कर दी जाएगी।

खुद पर होने वाली टिप्पणियों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे हमेशा द्वंद्व में रहते हैं। अगर वे पर्ची खोलकर सच बताते हैं, तो उन्हें जान-माल का खतरा रहता है, और अगर नहीं खोलते तो लोग उनकी शक्तियों पर सवाल उठाते हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ जगहों पर मौन रहने को ही बेहतर बताया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m