राजेश वर्मा, अम्बाला/नारायणगढ। अम्बाला ग्रामीण के शहजादपुर में बुधवार को कांग्रेस संगठन महासचिव दीपक राणा द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पंडित नेहरू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखने का कार्य किया। उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने आगे कहा कि पंडित नेहरू जी का जीवन देश सेवा, भाईचारे और प्रगतिशील सोच का प्रतीक था। आज आवश्यकता है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करें।

चित्र पर पुष्प अर्पित कर लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं समेत सतपाल (पूर्व सरपंच), प्रदीप कुमार (पूर्व पंच), बबलू धीमान, गौरव राणा, शक्ति राणा, रणजीत सिंह, प्रताप राणा, सहदेव सिंह, पूर्ण सिंह, सुभाष राणा, रोहताश और अन्य मौजूद रहे।