पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में धान की रोपाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भोड़वाल माजरी गांव में खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन अचानक टूटकर पानी से भरे खेत में गिर गई। करंट फैलने से खेत में काम कर रहे प्रवासी मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान सुशील के खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। इस काम के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से आए प्रवासी मजदूर पानी भरे खेत में धान लगा रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन अचानक टूटकर खेत में गिर गई, जिससे पूरे खेत में करंट फैल गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे प्रवासी मजदूर सुशील कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल मजदूरों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन किस कारण से टूटी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे ने खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- देसी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा 12वीं का स्टूडेंट, चेकिंग के दौरान हुआ बरामद, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
- न परीक्षा, न लंबा इंतज़ार? UP रोडवेज में कंडक्टर बनने का रास्ता साफ, देखें क्या है नया प्लान
- Today’s Top News: 70 रुपये के उधार पर खूनी खेल, करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, पुलिस आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के इस जिले से आधा दर्जन लोग लापता, महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- अंडरब्रिज में घुटनों तक पानी : छात्राओं के साथ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन को दो दिन का दिया अल्टीमेटम
- फ्लैट मालिक से रंगदारी मांगने वाले 2 बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार

