पानीपत: पांच साल की बच्ची को पिछले दो दिनों से चलने में परेशानी हो रही थी। मां ने वजह पूछी तो मासूम ने ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर परिवार के होश उड़ गए। आरोप है कि बच्ची को स्कूल लाने और ले जाने वाला वैन चालक उसके साथ गलत हरकत करता था। मामला हरियाणा के पानीपत का है।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात बच्ची ने अपनी मां को चलने में दर्द होने की बात बताई। मां ने प्यार से पूछताछ की तो बच्ची ने स्कूल आने-जाने के दौरान वैन चालक की कथित हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस से शिकायत की।
पिता की शिकायत पर FIR दर्ज
मामला सामने आने के बाद बच्ची के पिता ने महिला थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी वैन चालक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। मामला सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल से जुड़ा बताया गया है।
बच्ची का मेडिकल परीक्षण, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं, आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाने की बात कही गई है। स्कूल की वैन और चालक के सत्यापन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
- Diwali Bonus 2026 : कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, खाते में आएंगे इतने हजार रुपए; जानें किसे कितना पैसा मिलेगा ?
- अखाड़े के पास चल रही थी पटाखा फैक्ट्री, पुलिस पहुंची तो सामने आया बड़ा मामला
- 75 पेटी अवैध शराब जब्त: दशहरा मेले में बेचने की थी तैयारी, पुलिस की छापेमारी में पकड़ाया एक आरोपी
- Lawrence Bishnoi Gang: कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद चर्चा में आया नाम, कई राज्यों में फायरिंग से जुड़े आरोप
- रावण से पहले इंदौर में ‘मित्रासुर’ का दहन! आखिर किसका था ये पुतला, जानें पूरा मामला?

