पानीपत | प्रवीण भारद्वाज. पानीपत के परढ़ाना गांव में दो बेटियों की मां अरविना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि बेटे की चाहत में अरविना को परेशान किया जाता था और बार-बार ताने दिए जाते थे। मामले में पति अमित, सास, जेठ और जेठानी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सोनीपत जिले की रहने वाली अरविना की शादी पानीपत के परढ़ाना गांव निवासी अमित के साथ हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटा नहीं होने के कारण अरविना को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि इसी बीच अरविना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है। जांच अधिकारी जगपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- बेटे की चाहत में प्रताड़ना का आरोप, दो बेटियों की मां अरविना की संदिग्ध मौत
- विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच बैकफुट पर चुनाव आयोग, 30 दिन में अपने पुराने 5 फैसलों पर मारा U-TURN
- IGKV में खराब रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, “एक कचौड़ी दो समोसा, फैकल्टी का क्या भरोसा…” का लगाया नारा
- पटवारी-RI पर रिश्वतखोरी का आरोप : जमीन बटांकन के लिए मांगे 55 हजार रुपए, विधवा महिला ने गहने गिरवी रखकर दिए 40 हजार, फिर भी नहीं हुआ काम
- पाकिस्तान जंतर-मंतर प्रदर्शन में ‘मौत’ की अफवाह फैला रहा: दिल्ली पुलिस ने ऐसे 500 पोस्ट हटाए, 4 FIR दर्ज

