प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। हरियाणा के पानीपत के बबैल गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपने दोस्तों से मिलकर गांव लौट रहे थे, तभी प्लेहेड़ी से बबैल जाने वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में करीब 14 वर्षीय चाचा और 8 वर्षीय भतीजा गुणित शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, गुणित का जन्म शादी के 22 साल बाद मन्नतों से हुआ था और वह परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। इससे पहले भी परिवार कई सदस्यों को खो चुका है, ऐसे में यह हादसा उन्हें पूरी तरह तोड़ गया है।

परिवार में 26 तारीख को बेटी की शादी तय थी, लेकिन इस हादसे के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

