कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और एक्सटॉरशन (फिरौती) के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हरियाणा पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 1 जनवरी से 24 अगस्त 2026 तक 512 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 55 मोस्ट वांटेड, 270 गैंगस्टर या गैंग सदस्य और 187 जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी बताए गए हैं।
पुलिस का दावा है कि STF की कार्रवाई केवल गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं रही।
वर्ष 2025 से अब तक हत्या और फायरिंग की 126 संभावित वारदातों को समय रहते रोकने में सफलता मिली है। इसके अलावा 9 संभावित बम विस्फोटों को भी समय रहते नाकाम किया गया।
हरियाणा पुलिस के अनुसार, 2025-26 के दौरान 21 गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट या एक्स्ट्राडाइट कराया गया, जिनमें 2026 में अब तक 14 शामिल हैं। वहीं, 12 गैंगस्टरों को विदेश में डिटेन कराया गया है। वर्ष 2026 में अब तक एक्सटॉरशन और फिरौती से जुड़े 109 मामले भी दर्ज किए गए हैं।
STF ने गैंगस्टरों के साथ-साथ उनके नेटवर्क पर भी फोकस किया है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों के सहयोगियों, आर्थिक संसाधनों, हथियारों की सप्लाई और आपराधिक नेटवर्क को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है, ताकि गैंगस्टर गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
डीजीपी हरियाणा अजय सिंघल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई केवल उनकी गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। उनके सहयोगियों, आर्थिक संसाधनों, हथियारों की सप्लाई और पूरे आपराधिक नेटवर्क को चिन्हित कर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का राज सर्वोपरि है और संगठित अपराध तथा एक्सटॉरशन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- रवि किशन ने कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर साधा निशाना, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी
- दिल्ली दरबार में MP की सियासत: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र ताेमर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुप्त मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म
- चावल में पानी ज्यादा पड़ गया तो बिगड़ेगा नहीं स्वाद, खिले-खिले चावल बनाने के लिए अपनाएं ये आसान किचन टिप्स
- अघोषित बिजली कटौती को लेकर आक्रोश: आगर मालवा में चक्काजाम, हनुमान चालीसा का किया पाठ
- सितंबर 2026 में कार बाजार का मिजाज: बलेनो ने मारी बाजी, जानें टॉप-5 में कौन-कौन सी गाड़ियां रहीं शामिल

