पानीपत, प्रवीण भारद्वाज. हरियाणा विधानसभा में विधायक के हाथ से पोस्टर छीने जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पानीपत में जोरदार प्रदर्शन किया। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इंद्राज भालू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान तीनों के पुतले भी फूंके गए।
दलित विधायक से पोस्टर छीनने का आरोप
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आरोप लगाया कि इंद्राज भालू ने विधानसभा में दलित विधायक के हाथ से पोस्टर छीनकर दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधायक का अपमान नहीं, बल्कि विधानसभा की गरिमा और पूरे दलित समाज का अपमान है।
पंवार ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति और राजनीतिक दल को अपनी बात रखने तथा प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन विरोध प्रदर्शन करते समय गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखना भी जरूरी है।
हुड्डा पर पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार का आरोप
कृष्ण लाल पंवार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हुड्डा ने एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर दो बार कोहनी मारी। पंवार के मुताबिक, यह घटना वीडियो में भी दिखाई दे रही है।

पगड़ी को लेकर आदित्य चौटाला के बयान पर भी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे और उनकी पगड़ी को लेकर आदित्य चौटाला की ओर से उठाए गए सवाल पर भी कृष्ण लाल पंवार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आदित्य चौटाला को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।
पंवार ने कहा कि पगड़ी सम्मान का प्रतीक है और इस पर सवाल उठाना उसका अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों की ओर से पहले भी पगड़ी का अपमान किया जा चुका है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।
- Bastar News Update : DD छत्तीसगढ़ में स्थानीय सिनेमा को जगह देने की मांग… पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान… यात्रियों से भरी बस पलटी
- गणपति बप्पा को लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं पान फ्लेवर की मिठास से भरे मोदक
- Chatra News : TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार से पहले कड़ी सुरक्षा, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे
- ‘MP शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा! वारदात से पहले पकड़े गए 6 हथियारबंद बदमाश, 4 बंदूकें और 46 कारतूस जब्त
- बाबा बागेश्वर की एक और ‘रथ यात्रा’: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने 5 जिलों में 500 KM चलेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, नवरात्रि में 11 अक्टूबर से शुरुआत



