प्रवीण भारद्वाज, पानीपत. पानीपत में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक कारोबारी दंपति ने सिवाह नहर पुल के पास नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों की तलाश शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, असंध निवासी 60 वर्षीय कारोबारी मुरारी लाल गोयल अपनी 56 वर्षीय पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने पहले स्कूटी को नहर किनारे खड़ा किया, फिर अपनी चप्पलें वहीं उतारीं और कुछ देर बातचीत करने के बाद अचानक नहर में छलांग लगा दी।
राहगीरों ने दंपति को नहर में डूबते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस और डायल-112 की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार, सुबह जब बच्चों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर में स्कूटी नहीं थी और माता-पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उनकी स्कूटी पानीपत स्थित नहर किनारे खड़ी मिली है।
बताया जा रहा है कि मुरारी लाल गोयल इलाके के बड़े कारोबारी हैं। वे राइस मिलर होने के साथ-साथ आढ़त का कारोबार भी करते थे और उनकी एक फैक्ट्री भी है।

परिवार के लोगों का कहना है कि कारोबार अच्छी तरह चल रहा था और किसी प्रकार की आर्थिक या पारिवारिक परेशानी की जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना की पुष्टि करते हुए इसराना थाना के SHO हरिराम ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि एक पुरुष और महिला नहर में डूब गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों असंध के रहने वाले पति-पत्नी हैं, जो स्कूटी पर यहां पहुंचे थे। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।
- Sahibganj Road Accident: तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत,दो गंभीर
- YouTube से सीखी ठगी, ATM के बाहर बुजुर्गों को बनाया शिकार! 70 कार्ड के साथ 2 रिश्तेदार गिरफ्तार
- CG News : पूर्व सरपंच के निवास पर पड़ा छापा, वन विभाग ने लाखों के अवैध सागौन की लकड़ियां बरामद
- बहू से दुष्कर्म मामले में ससुर को 14 साल की जेल, 8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, DNA रिपोर्ट बनी अहम सबूत
- Jharkhand Weather Update: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक, 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

