प्रवीण भारद्वाज, पानीपत. पानीपत के सिविल अस्पताल में एक महिला पेशेंट से अस्पताल स्टाफ ने ही यौन उत्पीड़न कर दिया। चार मिनट तक रूम में बंद रखा। हार्ट की बीमारी से जूझ रही महिला कोई विरोध भी नहीं कर पाई।
जांच के बाद महिला को बाहर लाया गया तो वो परिजनों को बेसुध हालत में मिली। कुछ देर बाद जब महिला होश में आई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सीटी स्कैन टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अस्पताल की तरफ से आरोपी को टर्मिनेट कर दिया गया है। वहीं, पीड़ित महिला को गंभीर हालत में PGI रेफर किया गया है।
तेज दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती हुई
पानीपत की एक कॉलोनी की रहने वाली 57 वर्षीय महिला को रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे बॉडी में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद परिजन महिला को लेकर सिविल अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने महिला की स्थिति देखते हुए X-Ray और CT. Scan कराने की सलाह दी।
परिजन एक्स-रे रूम में ले गए
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया, परिजन उसे सीटी स्कैन कराने के लिए रूम में ले आए। यहां सीटी स्कैन टेक्नीशियन राकेश ने परिजनों को बाहर की रोक लिया और महिला को अकेले सीटी स्कैन रूम में ले गया। रूम के अंदर कोई अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था।
टेक्नीशियन ने अश्लील हरकतें की
महिला की शिकायत के अनुसार, कमरे में अकेले पाकर राकेश ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जबरन कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट्स को नोचने लगा, इससे उसे काफी दर्द भी हुआ। इसके बाद अपने दांतों से तीन-चार बार उसके होंठ काट दिए।
चार मिनट बंद कमरे में रखा, बेसुध बाहर निकली
महिला ने शिकायत में बताया कि उसे करीब चार मिनट तक सीटी स्कैन रूम में बंद रखा गया। उसे हार्ट बीमारी के साथ शुगर और टीबी की भी परेशानी है। इसके बाद भी आरोपी ने लगातार टॉर्चर किया। जब रूम से बाहर निकली तो हालत भी गंभीर थी।
महिला का आरोप है- उसे धमकी दी गई कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। सीटी स्कैन रूम से बाहर आते ही कुछ देर बाद महिला जब होश में आई तो परिजनों को घटना के बारे में बताया।
परिजनों को दी जानकारी और पुलिस की कार्रवाई
परिजनों ने तुरंत रात साढ़े 11 बजे डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी। मामले में सिटी थाना SHO देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर देर रात ही बीएनएस की धारा 64(1), 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने फिल्हाल उसकी हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर किया है। आरोपी की पहचान पानीपत के राकेश के रूप में हुई है, जो अस्पताल में सीटी स्कैन ऑपरेटर है।
- माफी के बाद भी नहीं थमा बाबा बागेश्वर का विरोध! अपने ही गृह जिले में फूंका पुतला, सड़कों पर उतरा यादव समाज
- दिवाली के अगले दिन सूप क्यों पीटती हैं महिलाएं? जानिए लक्ष्मी की बहन से जुड़ी मान्यता…
- Agnipath Scheme: पहले बैच के अग्निवीरों को मिल सकता है सेवा विस्तार, 21 नवंबर से पहले सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
- 5 दिवसीय दीपोत्सव : धनतेरस से भाई दूज तक जानिए हर दिन का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा और चोपड़ा पूजन का समय…
- दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर से जोरदार भिड़ंत के बाद बस के उड़े परखच्चे, मासूम की मौत और 16 घायल

