पानीपत | प्रवीण भारद्वाज. लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद पानीपत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में दमकल विभाग, नगर निगम और जिला टाउन प्लानर (DTP) की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों को नोटिस जारी किए।
जांच के दौरान सामने आया कि पानीपत में संचालित सैकड़ों कोचिंग सेंटरों में से केवल दो संस्थानों के पास ही फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) उपलब्ध है। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में न तो अग्निशामक यंत्र लगाए गए हैं और न ही आग से बचाव के आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
फायर ऑफिसर गुरमेल सिंह ने बताया कि विशेष रूप से बिशन स्वरूप कॉलोनी में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, लेकिन अधिकांश संस्थान फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। संयुक्त टीम ने सभी संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कोचिंग सेंटर संचालक निर्धारित समय में अग्निशामक यंत्र नहीं लगवाते और फायर सेफ्टी संबंधी नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो तीन नोटिस जारी होने के बाद संबंधित संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
गुरमेल सिंह ने यह भी बताया कि प्रशासन पहले भी कोचिंग सेंटर संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दे चुका है, लेकिन कई संस्थानों ने अब तक आवश्यक व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में अब नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

