प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में पतंग लूटने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अर्जुन नगर इलाके में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय दीपांशु अपने दोस्तों के साथ छत पर पतंग लूट रहा था।
इसी दौरान उसने लोहे की तार पतंग की ओर फेंकी, जो पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन में फंस गई। करंट लगने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। बाकी दो बच्चों का इलाज जारी है।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस स्थान पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन बिजली निगम ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

