पानीपत। जिले की एक फैक्ट्री में करंट लगने से एक युवा मशीन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। घटना के समय गौरव मशीन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया और वह मशीन से चिपक गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि करंट लगने के बाद गौरव खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसकी हालत गंभीर हो जाती है।
पास में काम कर रहे कर्मचारियों की नजर जब गौरव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे मशीन से अलग किया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गौरव के मामा ने बताया कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने परिवार को वास्तविक जानकारी नहीं दी और पहले यह कहा गया कि गौरव को हार्ट अटैक आया है। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें करंट लगने से मौत की जानकारी मिली।
परिजनों का कहना है कि यदि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया गया होता तो गौरव की जान बच सकती थी। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
- ‘बयानबाजी से बिगड़ रहा माहौल, सबूत मांगो तो चुप्पी क्यों?’ कांग्रेस अध्यक्ष का सीएम योगी पर सीधा हमला
- नेपाल में हुई त्रासदी में विदिशा की बेटी भी लापता, कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई थी स्वाति बागरेचा
- CG News: त्योहारी सीजन में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, मकान से 10 पेटी MP निर्मित शराब जब्त, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
- फर्जी लेडी IAS की बढ़ी मुश्किलें: अब भोपाल में हुई तृप्ति सिंह के खिलाफ FIR, इश्क ने बना दिया था नकली अफसर
- अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर: यूपी में 50 KW तक का बिजली कनेक्शन पाना हुआ बेहद आसान


