पानीपत: शहर के काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाली में एक भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात महिला ने भ्रूण को पॉलीथिन में लपेटकर नाली में बहा दिया था। बताया जा रहा है कि पानी में जाने के बाद पॉलीथिन फट गई, जिसके कारण भ्रूण बाहर आ गया और लोगों की नजर उस पर पड़ गई।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण को नाली में किसने और कब फेंका। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने परिवार संग किए मां शारदा के दर्शन: पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- सोनीपत में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका; महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया
- डीजल-पेट्रोल की दुकान में लगी आग से पिता- बेटी की मौत, दो का चल रहा ईलाज
- मातम में बदली नई जिंदगी की खुशियां: नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में फैली सनसनी
- ‘फाइलों में कैद नौनौहालों का हक…’ मदरसा बोर्ड ने उठाए गंभीर सवाल, कहा- ‘मिड-डे मील से अल्पसंख्यक बच्चे महरूम’

