पानीपत में बहन की शादी में घर आए एक युवक की दोस्तों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने 10 से 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर CIA की टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगा दिया है।
मृतक की पहचान जगदीश नगर निवासी 24 वर्षीय कुनाल के रूप में हुई है, जो खरखौदा की एक पीवीसी पैनल कंपनी में काम करता था। वह अपनी बहन की शादी के चलते घर आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कुनाल ने अपने दोस्तों के साथ घर पर पार्टी की थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन बिना कोई ठोस कार्रवाई किए वापस लौट गईं। आरोप है कि इसके बाद 10 से ज्यादा युवक दोबारा आए और कुनाल को जबरन अपने साथ ले गए।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वर्मा चौक के पास कुनाल के साथ बेरहमी से मारपीट की। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पूरे दिन उन्हें कुनाल की स्थिति की जानकारी नहीं दी और शाम करीब छह बजे मौत की सूचना दी गई। इससे गुस्साए परिजन मंगलवार रात किला थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स पुलिस टीम के साथ किला थाना पहुंचे और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। डीएसपी ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर 10-12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए CIA सहित कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
- मेरठ में ‘स्पेशल 26’ वाला कांड! फर्जी विजलेंस अफसर बनकर किया किडनैप, मांगी 50 लाख की फिरौती, 5 गिरफ्तार
- अनूपपुर में वाहन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी बाइक, नानी-नाती की मौके पर मौत; पोते ने अस्पताल में तोड़ा दम
- मिंटू हत्याकांड में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा पाए 3 आरोपित बरी; हाईकोर्ट ने क्या पाया?
- Today’s Top News: दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ा, 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, दर्दनाक हादसे में विधायक के भाई समेत 3 की मौत, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, प्रसव के बाद नवजात की मौत मामले में डॉक्टर और एएनएम निलंबित… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Bihar Top News 15 oct 2026: गर्दनीबाग में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी

