पानीपत। शहर में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को लेकर बुधवार को गौ रक्षा दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपकर ऐसी दुकानों को तुरंत बंद कराने की मांग की।
गौ रक्षा दल का कहना है कि जिले में कई स्थानों पर खुलेआम अवैध मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं, जहां पशुओं का वध भी खुले में किया जाता है। इससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।
संगठन के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि इन दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जहां शराब पीकर लोग बैठते हैं। इससे महिलाओं और आम नागरिकों को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गौ रक्षा दल ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में चल रही ऐसी सभी अवैध दुकानों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

