प्रवीण भारद्वाज, पानीपत. पानीपत के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची एक बुजुर्ग महिला के साथ सीटी स्कैन रूम में कथित तौर पर हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने कमरा बंद कर महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ गंभीर अमानवीय व्यवहार किया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला के पति के मुताबिक, वह अपनी पत्नी को दिल से जुड़ी समस्या के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। आरोप है कि इसी दौरान गार्ड महिला को सीटी स्कैन रूम में ले गया और कमरा बंद कर वारदात को अंजाम दिया।
मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को हटाया गया है और संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
मामले को सामने लाने वाली समाजसेवी शाइस्ता ने दावा किया कि उन्होंने पीड़ित महिला से बातचीत की थी। उनके अनुसार, महिला सदमे में थी और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सीटी स्कैन रूम में वास्तव में क्या हुआ और घटना के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है।
- चाचा ने की भतीजे की हत्या: चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद किया सरेंडर
- कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल को ED कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
- बड़ी खबर: राहुल गांधी मानहानि केस में सुनवाई खत्म, 26 अक्टूबर को आएगा फैसला; कोर्ट में मौजूदगी अनिवार्य
- भाजपा नेता का शक्ति प्रदर्शन, बोले-‘मैं सर्कस का शेर नहीं, जनता ने चुना है’, सूखे, मुआवजे और पानी को लेकर सरकार को घेरा
- हिसार में महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह की धूम, स्वर्णकार समाज की एकजुटता और युवा शिक्षा पर जोर

