पानीपत। इंसार बाजार में खरीदारी करने आई युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में थाना शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम पुलिस आरोपी को वारदात वाली जगह पर लेकर पहुंची और उससे घटनास्थल की निशानदेही कराई। इसके बाद पुलिस आरोपी को इंसार बाजार के लाल बत्ती चौक से बाजार में पैदल लेकर गई। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंसार बाजार स्थित वाल्मीकि मोहल्ला निवासी रामसिद्धांत उर्फ नीरज के रूप में हुई है। आरोप है कि 29 सितंबर को दो युवतियां खरीदारी के लिए इंसार बाजार आई थीं। इसी दौरान आरोपी ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर युवती से मारपीट का आरोप
पुलिस के मुताबिक, युवती ने जब आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती की शिकायत मिलने पर थाना शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान रामसिद्धांत उर्फ नीरज के तौर पर हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटनास्थल की कराई निशानदेही
थाना प्रभारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस आरोपी को लेकर इंसार बाजार के लाल बत्ती चौक पहुंची। यहां उससे वारदात के घटनास्थल की निशानदेही कराई गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को बाजार में पैदल लेकर गई। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों की नजर आरोपी पर रही।
पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
थाना शहर पुलिस का कहना है कि महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी कटार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- Zepto Dark Store में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, 25 किलो सामान मिला एक्सपायर्ड
- UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, जम्मू-कश्मीर पर दो टूक जवाब; कहा- पहले अवैध कब्जा खाली करे
- मिठाई दुकान का VIDEO वायरल! अंदर जो दिखा, उसे देखकर रह जाएंगे हैरान, खाद्य विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात
- Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम बनी एशियाड चैंपियन; फाइनल में मलेशिया को 5-1 से पटका, इटारसी के विवेक सागर के गांव चादौन में जमकर फूटे पटाखे
- Jharkhand Top News: 291 KM नई रेल लाइन से खुलेगा विकास का रास्ता, रामगढ़ में बेकाबू हाइवा का कहर, दुमका में बेटे की हत्या, JPSC केस से लेकर PhD छात्र की मौत तक एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की 8 बड़ी खबरें

