पानीपत। हरियाणा के पानीपत में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जाटल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार पुल से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, विराट नगर निवासी कारोबारी संजीव ग्रोवर शनिवार रात एक्टिवा से जाटल रोड पुल के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीव ग्रोवर संतुलन खो बैठे और रेलवे ओवरब्रिज से नीचे जा गिरे। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायल युवक का इलाज जारी है।
पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

