पानीपत। हरियाणा के PWD मंत्री एवं जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में पानीपत में कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों की कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई हुई। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि 5 मामलों को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
बैठक में TDI से संबंधित शिकायतों को लेकर मंत्री रणबीर गंगवा ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मामले की जांच के लिए ADC को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही TDI कंपनी को शो-कॉज नोटिस जारी करने की तैयारी के निर्देश दिए गए।
मंत्री रणबीर गंगवा ने स्पष्ट किया कि अगली कष्ट निवारण समिति की बैठक में यदि TDI के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होते हैं, तो मामले में FIR दर्ज करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने शिकायतों के समाधान को लेकर संबंधित पक्षों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के बाद रणबीर गंगवा ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी कई गुटों में बंटी हुई है और जनता का विश्वास खो चुकी है।
वहीं, स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने पर गंगवा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के राजनीतिक अनुभव का लाभ हरियाणा में संगठन को मिलेगा और इससे पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
- पुरानी रंजिश के कारण पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल
- पंजाब चुनाव 2027: सुखबीर बादल का बड़ा सियासी दांव! 117 सीटों पर पहुंचेंगे, धार्मिक स्थलों से शुरू होगी अकाली दल की यात्रा
- ‘बिहार को खोखला कर रहा ये दशानन’, विजयादशमी पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को दिखाया आईना
- आज से Vivo S2 FE की सेल शुरू, जानें 10,000mAh बैटरी वाले 5G फोन की कीमत ऑफर्स और फीचर्स
- यहां जलेगा 221 फीट का रावण, 34 लाख की लागत से तैयार पुतला बना देशभर में आकर्षण का केंद्र

