पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले से इंसानियत और खून के रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्म देने वाली मां को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने पहले अपनी मां को धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नशा करने का आदी है। घटना वाले दिन आरोपी ने उसे भी धोखे से कोई नशीली चीज खिला या पिला दी। जब वह बेहोश हो गई, तो उसने इस हैवानियत को अंजाम दिया। होश आने पर जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने किसी से भी इस बारे में बात करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़ित मां पूरी तरह टूट चुकी थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। बेटे की धमकियों से डरे बिना महिला सीधे थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। मां के बयानों और लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आरोपी बेटे को धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोग आरोपी बेटे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

