पानीपत, प्रवीण भारद्वाज. जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और हाल ही में हुई चोरी की वारदात का महज 72 घंटे में खुलासा करने पर नंगला आर पार ग्राम पंचायत ने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का सम्मान किया। पंचायत की ओर से एसपी को पगड़ी और पटका पहनाकर शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल को भी उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
दरअसल, कुछ दिन पहले नंगला आर पार गांव में चोरी की घटना सामने आई थी। मामला पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के संज्ञान में आते ही पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि बलिंद्र फोर ने कहा कि पुलिस की सक्रिय कार्यशैली के कारण क्षेत्र में चोरी और अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि गांव में चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी से लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। अब अपराधियों में पुलिस का भय है और कई असामाजिक तत्व जिला छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसपी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण रखना पुलिस का प्रथम कर्तव्य है। ग्राम पंचायत द्वारा मिला यह सम्मान पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में अपराध को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने नंगला आर पार ग्राम पंचायत की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत प्रशासन के साथ मिलकर समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि बलिंद्र फोर, नंबरदार कृष्ण राठी, संजय शास्त्री, पंच जोगिंदर राठी, आजाद फोर, बबलू मलिक, प्रदीप सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
- 450 की आधी कप चाय… बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की हाई-टी व्यवस्था पर सवाल, बड़े करप्शन के लगे आरोप
- नट समाज के बच्चों के भविष्य पर संकट! मिशल बंदोबस्त के कारण नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र, समाज ने उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार
- MP का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलपमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपए, कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसले
- ‘ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए’, जमुई घटना पर बोले अनंत सिंह, तेजस्वी के लिए कही ये बात
- रायपुर में गणेश झांकी के रूट पर डीजे-धुमाल का विरोध, बैन के लगे पोस्टर, व्यापारियों ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग



