प्रवीण भारद्वाज। हरियाणा के पानीपत जिले के नंगला आर गांव में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों को आशंका थी कि आग रिहायशी इलाके तक पहुंच सकती है, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही घंटों में गांव में रखा ईंधन और उपले जलकर पूरी तरह राख हो गए। चारों तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे पूरे गांव का ईंधन जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो यह गांव के घरों तक पहुंचकर बड़ा नुकसान कर सकती थी।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर सहायता देने की मांग की है।
- बांग्लादेश के प्रदर्शनों से प्रेरणा वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब
- सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश
- Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर संकट, 40 घंटे की हड़ताल शुरू, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- मां कात्यायनी के साहस से यूपी की बेटियों की उड़ान तक, योगी ने बताया खेल क्षेत्र में बदलाव का सफर
- बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म पूरी, मांगुर मछली और बकरे की बलि के साथ विजय रथ के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार…

