प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पानीपत पुलिस ने जागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत नशा मुक्त टीम ने बुधवार को बापौली गांव के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनके भविष्य और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे खुद भी नशा न करें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। इसके साथ ही टीम ने गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

अभियान के जिला नोडल अधिकारी डीएसपी प्रणय कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई और खेलों पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें।उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं नशे की गतिविधि हो रही हो तो इसकी सूचना पुलिस या नेशनल नारकोटिक्स MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
- MP सरकार की बड़ी कार्रवाई: पैराक्वेट डाइक्लोराइड के उपयोग पर लगाया बैन, मानव और पशुओं के लिए है खतरनाक
- Bank Holidays: 15 से 31 अक्टूबर के बीच 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, देखें पूरी लिस्ट
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR

