प्रवीण भारद्वाज,पानीपत. जमीन का इंतकाल करने की एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी और उसके सहायक को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB ने ट्रैप लगाकर दोनों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटवारी सुभाष और उसके सहायक उस्मान के रूप में हुई है। दोनों को HSVP कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि जमीन का इंतकाल करने के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा। जैसे ही 20 हजार रुपये की रकम आरोपियों ने ली, ACB की टीम ने दोनों को मौके पर दबोच लिया।
ACB की टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Prime Video की नई सीरीज का ऐलान, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर
- ‘निकम्मा और बेरोजगार हो गया है विपक्ष’, दिलीप जायसवाल का तंज, दी यह बड़ी सलाह
- 6 अपचारी बालक प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार: गार्ड को कमरे में बनया बंधक, फिर रसोइया पर खाना फेंककर भागे
- रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए मोहन सरकार का बड़ा कदम: मध्यप्रदेश में 4 स्तर की समितियों का गठन
- विजय मिश्रा को भदोही कोर्ट से राहत, जालसाजी और आपराधिक साजिश के मुकदमे में हुए आरोपमुक्त

