पानीपत। दिल्ली में किसानों की महापंचायत और उसके बाद जंतर-मंतर पर समर्थन देने की घोषणा के मद्देनज़र हरियाणा का पानीपत जिला हाई अलर्ट पर है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
पानीपत के टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। प्रशासन की ओर से आने-जाने वाले वाहनों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस संबंध में एसडीएम मनदीप सिंह और डीएसपी विकास ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में फिलहाल पूरी तरह शांति का माहौल है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



