प्रवीण भारद्वाज, पानीपत. जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के सामने कुल 15 शिकायतें और समस्याएं रखी गईं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं पर जवाब लिया और इनके जल्द समाधान के निर्देश दिए।
बैठक के पत्रकारों द्वारा चीनी के बढ़ते रेट को लेकर मंत्री से सवाल किया गया। इस पर रणबीर गंगवा ने कहा कि चीनी के रेट बढ़ने में सरकार का कोई रोल नहीं है। उन्होंने इसे बाजार का मामला बताया।
वहीं, पानीपत के सरकारी अस्पताल में महिला के साथ कथित यौन शोषण और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले को लेकर भी मंत्री से सवाल पूछा गया। गंगवा ने कहा कि जिस युवक पर आरोप लगे हैं, वह एक निजी कंपनी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ का इस मामले में कोई रोल नहीं है।
मंत्री ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सामने आई अन्य शिकायतों पर भी अधिकारियों से जवाब लिया गया। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।
- आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर
- भिवानी पहुंचे हाइफा अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, रोहतक में सजेगा अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का मंच
- फिर बेकाबू हुआ AI! टेस्ट के दौरान असली कंपनियों के सिस्टम में जा घुसा Gemini, गूगल भी रह गया हैरान
- हेयर ड्रायर इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
- 19 साल पहले शुरू किया था T20 सफर, आज TV डेब्यू करेंगे रोहित शर्मा, ‘Family Full House’ में दिखेगा हिटमैन का नया अंदाज



